फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजन्म से अयोध्या में छाई खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। बाजार में चल रही रामलीला में मंगलवार की रात कलाकारों ने राम जन्म और ताड़का वध की लीला की। अयोध्या के राजा दशरथ को जब कोई संतान नहीं हुई तो वह चिंतित हो गए। गुरु वशिष्ठ के आदेश पर पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन किया गया। महाराज की तीन रानियों को चार पुत्र हुए राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न। राम का जन्म होने से अयोध्या में खुशी छा गई। उधर दूसरी ओर महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ को बार- बार राक्षस खंडित कर रहे थे। विश्वामित्र अपनी यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ के दो पुत्र राम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाते हैं । जंगल में जाते समय घनघोर युद्ध के बाद तड़का मारी जाती है। इस मौके पर राजेंद्र मिश्रा, पंचदेव उपाध्याय, तारकनाथ, हिंछलाल यादव, संतोष यादव, किशन यादव, अजय शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें