फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए डस्टबीन वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के गोपीपुर वार्ड में मंगलवार को अधिशासी अधिकारी राजेंद्र दूबे की अध्यक्षता में स्वच्छता प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। इसमें नगर कोसाफ-सुथरा रखने को लेकर मंत्रणा की गई। ईओ ने सभी सभासदों से कहा कि वह अपने वार्डों में हर रोज सफाई का ध्यान दें। किसी भी स्तर पर साफ-सफाई में समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान ईओ और चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने सभासदों को डस्टबिन वितरित किया। ईओ ने कहा कि गीले कूड़े के लिए हरा और सूखे के लिए नीला डस्टबिन दिया गया। नगर के वार्डों में स्वच्छता के लिए प्रतियोगिता कराई जा रही है, जो वार्ड सबसे अधिक स्वच्छ रहेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर आशीष रावत, राजेंद्र श्रीवास्तव, मनोज, आशुतोष पांडेय आदि रहे। सुरियावां नगर के वार्ड 13 गांधी नगर में सभासद शफीक अंसारी ने सफाई कर्मचारियों को डस्टबिन वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें