गोपीगंज। नगर स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित सीता शपथ लीला को देखने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ जुटी रही। सीता मां की अग्नि परीक्षा को देख महिलाओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। जिसके बाद सीता माता की जय से पूरा रामलीला मैदान गूंज उठा। रामलीला समिति की ओर से शनिवार को रामलीला मैदान में सीता शपथ लीला का आयोजन किया गया। इसे देखने के सिर्फ महिलाओं को अनुमति दी गई थी। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ लगी रही। माता सीता की अग्नि परीक्षा की लीला के बाद जब वह बाहर निकलीं, तो महिलाओं के आंखें डबडबाई हुई थीं। इसके बाद सीता माता की जयकारे से पूरा रामलीला मैदान गूंज उठा। इस दौरान मेले में जमकर खरीददारी की गई।