ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ज्ञानपुर तहसील इकाई का चुनाव शुक्रवार को ज्ञानपुर तहसील में आयोजित किया गया। अध्यक्ष समेत सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। रमाशंकर यादव फिर से अध्यक्ष बने। निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामित चुनाव अधिकारी लाल बहादुर की देखरेख में पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें रमाशंकर यादव अध्यक्ष, राम आसरे विश्वकर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लवकुश तिवारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, ओंकारनाथ को मंत्री, विमलेश मौर्य उपमंत्री, अजीत कुमार कोषाध्यक्ष और नंदिनी सरोज को ऑडिटर चुना गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी पदों में एक-एक दावेदार थे। इसलिए चुनाव निर्विरोध हो गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश तिवारी ने की।