फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

141 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे, 14 की क्षमता वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बेहतर करने के लिए ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने ऊर्जा मंत्री और अधीक्षण अभियंता को पत्रक सौंपा। जिसमें ज्ञानपुर विधानसभा में 100 से अधिक गावों में 141 नए ट्रांसफार्मर और 14 की क्षमता वृद्धि करने की मांग की। इसमें 25 केवीए से लेकर 100 केवीए तक के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। सड़कों के निर्माण, बिजली आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना शासन की प्राथमिकता है। ग्राम ज्योति योजना के तहत गावो में नए कनेक्शन तो जारी किया जा रहा है लेकिन ट्रांसफार्मरों की क्षमता न बढ़ने से बिजली आपूर्ति बेपटरी हो रही है। ग्रामीणों की मांग पर ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और अधीक्षण अभियंता को 100 से अधिक गावों की सूची भेजकर 141 नए ट्रांसफार्मर लगाने और 14 से अधिक की क्षमता बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कारीगांव में 100 की जगह 250 केवीए, आनापुर, भमौरी, चितईपुर, संसारापुर में 63 के स्थान पर 100 केवीए, कटरा, बनकट, कलीपुर में नया जबकि बारीपुर, कनकपुर, केवलपुर में क्षमता वृद्धि प्रस्तावित है। इसी तरह 100 से अधिक गांवों में नए ट्रांसफार्मर संग क्षमता वृद्धि के लिए मांग की गई है। विधायक ने कहा कि विधानसभा के एक-एक बस्ती में ट्रांसफार्मर लगाने का ध्यान दिया गया है। शासन की मंशा अनुसार सभी को बिजली मिले जिसके तहत सूची सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि एक से दो माह के अंदर नए ट्रांसफार्मर लगने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें