ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को स्काउट-गाइड शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्काउट-गाइड को सेवा का केंद्र बताया गया। स्काउट शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि स्काउट-गाइड समाज सेवा की सीख देता है। छात्रों के सर्वांगीण विकास का मजबूत जरिया है। छात्रों के अंदर राष्ट्रीय भावना का इससे विकास होता है। प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि स्काउट सेवा की मिसाल है। किसी भी समय सेवा भाव के लिए स्काउट तत्पर रहते हैं। इसमें अनुशासन और सेवा की सीख दी जाती है।