ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं तिथियां धीरे-धीरे नजदीक आ रही हैं। छह फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने के बाद अब कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में जुट गया है। 72 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 59500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनके लिए 2000 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। शिक्षा विभाग ने जिले के सभी 180 माध्यमिक विद्यालयों से एक जनवरी तक शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है। जिससे कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जा सके। जिले में 72 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं और 12वीं के कुल 59500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 72 केंद्र व्यवस्थापक और लगभग दो हजार कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों से एक जनवरी तक शिक्षकों की सूची मांगी गई है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विद्यालयों को समय पर सूची उपलब्ध करानी होगी।