फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएनपीजी में पकड़े गए तीन नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुई। परीक्षाएं दो पालियों में हुई। शाम की पाली में तीन नकलची पकड़े गए। जिन्हें रस्टीकेट कर दिया गया। तीन नकलचियों में एक मोबाइल फोन से नकल करते पकड़ा गया। मोबाइल भी जब्त कर लिया गया। महाविद्यालय में सुबह की पाली में एमए प्रथम सेमेस्टर की हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, दर्शन शात्र, प्राचीन इतिहास, एमकाम प्रथम सेमेस्टर, बीसीए प्रथम सेमेस्टर और बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई। परीक्षा में 940 परीक्षार्थी शामिल हुए, वही 35 ने परीक्षा से दूरी बना ली। शाम की पाली में एमएससी तृतीय सेमेस्टर की रसायन, भौतिक, जंतु, वनस्पति विज्ञान और गणित और बीसीए के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई। कुल 760 ने परीक्षा दी। जबकि 21 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा प्रभारी डा. कमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि शाम की पाली की परीक्षा के दौरान तीन नकलची पकड़े गए। इनमें एक नकलची मोबाइल फोन से नकल कर रहा था। उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया। परीक्षाएं 22 दिसंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें