ज्ञानपुर। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने शुक्रवार की रात को जिले के चौकियों पर तैनात 13 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए।
पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने पीआरओ रणविजय सिंह को चौकी इंचार्ज नई बाजार, चौकी इंचार्ज जंगीगंज सगीर हसन को चौकी कटरा कोइरौना, प्रभारी चौकी जेल अरविंद सिंह को एसपी पीआरओ, प्रभारी चौकी मोढ़ सुनील यादव को प्रभारी चौकी कस्बा, चौकी इंचार्ज गोपीगंज दयाशंकर ओझा को चौकी पाली, चौकी प्रभारी पाली गुरु ज्ञानचंद्र पटेल को प्रभारी चौकी गोपीगंज, कटरा चौकी प्रभारी अविनाश प्रकाश राय को चौकी मोढ़, चौकी इंचार्ज नई बाजार अविनाश त्रिपाठी को प्रभारी चौकी असनांव, चौकी धौरहरा इंद्रजीत सिंह यादव को चौकी इंचार्ज जंगीगंज, चौकी इंचार्ज चौरी प्रवीण शेखर को चौकी कस्बा भदोही, चौकी कस्बा भदोही संतोष कुमार राय को चौकी इंचार्ज चौरी, चौकी इंचार्ज असनांव महेंद्र कुमार को पुलिस लाइन जबकि थाना चौरी के दयाशंकर चौहान को प्रभारी चौकी धौरहरा बनाया गया है। संवाद