कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है। बृहस्पतिवार को 13 नए संक्रमित मिले, जबकि 20 स्वस्थ हो गए। इससे एक्टिव केस की संख्या 126 पर पहुंच गई है। संक्रमितों में चार साल का मासूम, पांच महिलाएं, तीन वृद्ध शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुुताबिक डीघ ब्लॉक में चार, ज्ञानपुर में दो, भदोही में एक, अभोली में दो, औराई में दो संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. संतोष चक ने बताया कि पूर्व की अपेक्षा संक्रमितों की संख्या कम होने से एक्टिव केस 126 रह गए हैं। नए मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। संवाद