फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई सहित 13 मिले अनुपस्थित, वेतन कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने मंगलवार को सुबह 10.15 बजे उप निदेशक कृषि, जल निगम और लेखाकार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन जेई सहित 13 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। सभी का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

सीडीओ सुबह 10.15 से 10.40 बजे तक उप निदेशक कृषि, जल निगम और लेखाकार शिक्षा कार्यालय को देखा। खंड शिक्षा अधिकारी लेखा कार्यालय ज्ञानपुर में सुभाष यादव, कृषि कार्यालय में तारकेश्वर सिंह पटेल, अरविंद कुमार यादव, फराज कबीर, जल निगम में अवर अभियंता आलोक कुमार, विमल कुमार, रिजवान और सहायक अभियंता कमलाशंकर के अलावा तुलसीराम, दूधनाथ, शिव कुमार यादव, भारतीय गुप्ता, विजय शंकर मिश्रा अनुपस्थित मिले। इसके अलावा तीन अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसमें के अवकाश पर होने जबकि दो के क्षेत्र भ्रमण पर जाने की बात कही गई। सीडीओ ने अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें