फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें टीमों ने एक दूसरे को हराने के लिए जमकर पसीना बहाया। क्रिकेट के फाइनल में भदोही एकेडमी ने आनंद एकेडमी को 45 रनो से हराकर विजेता बनी। भदोही क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 184 रन बनाई। जिसमें अतुल श्रीवास्तव ने 56 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी आनंद क्रिकेट एकेडमी की टीम 139 रन पर ही सिमट गई। खो-खो में स्टेडियम भदोही की टीम ने दयावंती पुंज स्कूल को 12-3 और 15-2 से हराकर विजेता बनी। हाकी में नेशनल इंटर कॉलेज भदोही ने भदोही स्टेडियम को 4-2 से हराकर चैंपियन बनी। इसी तरह बैडमिंटन में वाहिद- सुमित की जोड़ी ने इलाहाबाद के कौशल यादव और राजन को 21-18, 21-10 से हराकर विजेता हुए। इसके पूर्व आयोजक एवं फिल्म निर्देशक कृष्णा मिश्रा, आरसी त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें