ज्ञानपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से सकारात्मक शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम चकवां महाबीर स्थित रामकापुरा में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एसोसिएट प्रो. कमाल अहमद सिद्दीकी कहा कि सकारात्मकता जीवन के प्रत्येक पहलू और क्षेत्र के लिए आवश्यक है। शिक्षा जीवन की उन्नति के लिए बहुत आवश्यक है लेकिन हमारी शिक्षा की दिशा क्या हो यह सोचने और समझने की बात है। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के मुख्य प्रशिक्षक देवेेंद्र कुमार दूबे ने समाज में फैली कुरीतियों पर प्रकाश डाला और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। मौके पर महेंद्र सिंह, उदयभान सिंह, अजीत मौर्य, एमएल बिंद, हरीलाल पाल, सुमन यादव, सुरेश कुमार मौर्य, शीतला प्रसाद बिंद आदि मौजूद रहे।