ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित स्नातक परीक्षा की दूसरी पाली में 424 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के लिए कुल 425 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। केएनपीजी कॉलेज की स्नातक की परीक्षा बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में हुई। 11:30 बजे तक आयोजित परीक्षा में 424 परीक्षार्थी शामिल हुुए, जिसमें बीएससी द्वितीय वर्ष के गणित और जंतु विज्ञान का द्वितीय प्रश्नपत्र हुआ। बीएससी तृतीय वर्ष के गणित जंतु विज्ञान के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसके एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान परीक्षा प्रभारी रमेशचंद्र यादव ने कहा कि परीक्षा पूूरी तरह से नकल विहीन हुई।