मोढ़। क्षेत्र के कोछिया गांव निवासी ऋषभ दुबे ने दारोगा बन कर क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है। पिता सभाजीत दुबे ने बताया कि मिर्जापुर में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत ऋषभ की प्रारंभिक शिक्षा सीतापुर में हुई। बाबू बनारसी दास कॉलेज लखनऊ से बीटेक की डिग्री 2013 में ली। चाचा विनोद कुमार दुबे के मार्गदर्शन में ऋषभ ने पुलिस सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण कर दारोगा बन परिजनों की इच्छा पूर्ण की।