फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में गंदगी देख भड़कीं सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर सोमवार को सीएमसओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने गोपीगंज सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में फैली गंदगी को देखकर उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाई। औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। सबसे पहले उन्होनें अस्पताल में बने वार्ड, औषधि और इमरजेंसी का गहन निरीक्षण किया। वार्ड में निरीक्षण के दौरान बेड पर पड़ी गंदगी को देखकर उन्होंने सफाई कर्मियो और अधीक्षक को हिदायत दी की वार्ड में नियमित सफाई कराएं। इसके बाद वह उपचार व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बातचीत की। निरीक्षण में गैर हाजिर मिले तीन संविदा कर्मियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें