गोपीगंज/औराई। पुलवामा में आंतकी हमले में 42 जवानों के शहीद होने की घटना पर शुक्रवार को कालीन नगरी का हर दिल रोया। गोपीगंज नगर में विभिन्न संगठनों की ओर से कैंडिल जुलूस निकालकर शहीद जवानों को नमन किया गया। शुक्रवार को शाम छह बजे मंदिर बाबा कबूतर से बड़ा चौराहा तक कैंडल मार्च निकालकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय मंत्री रमाकांत गुप्त और नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने सरकार से कार्रवाई की मांग की। बैंक आफ इंडिया परिसर में श्रद्धांजलि और प्रार्थना सभा कर जवानों को याद किया गया। मौके पर आईबी सिंह, आलोक राय, मुन्ना मिश्र, आशुतोष मिश्रा, शिवम मिश्रा, अवधेश पांडेय, भारतीय सिंह, आशीष मिश्रा, अमिता पाठक, भानु उपाध्याय आदि रहे। वहिदानगर के कोइरौना बाजार में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन किया गया। मौके पर सूर्यकांत मिश्र रतन मिश्र, श्यामधर मिश्र, वृजेश तिवारी, राहुल दूबे, भगवती यादव, जटा शंकर मिश्र,वकील मिश्र आदि रहे। इसी तरह लायंस क्लब की ओर से जीआईसी के शहीद स्मारक में शहीदों को नमन किया गया। मौके पर आनंद तिवारी, सुनील, अभय, रमेश चंद्र त्रिपाठी, अरविंद भट्टाचार्य, अब्दुल वहीद आदि रहे। बाल कल्याण समिति की ओर से दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर अनिल श्रीवास्तव, रमाशंकर यादव, अर्चना सिंह, आनंद कुमार दूबे आदि रहे। खमरिया नगर में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुज बरनवाल के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मुरारी बरनवाल, चंचल जायसवाल, संदीप कुमार मौर्य, शिवशंकर ठठेर, योगेश बरनवाल, पंकज सेठ, शोभित द्विवेदी, आदि रहे। औराई चौराहे पर बाजारवासियों ने कैंडिल मार्च निकालकर शहीद जवानों को नमन किया। मौके पर साधु तिवारी, राजेंद्र दुबे, शिव कांत यादव, रत्नेश त्रिपाठी, अशीष मिश्रा, बल्ले मिश्रा, मोहन सिंह आदि रहे।