घोसिया। स्थानीय बाजार में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्र की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पार्टी की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। नगर निवासी अब्दुल कुद्दूस को नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीतियों से देश की जनता परेशान हो गई है। 2019 में भाजपा के विकल्प में लोग कांग्रेस को देख रहे है। इस मौके पर वसीम अहमद, कुल्लू शेख, जहांगीर अली, कल्लू सेठ, बंसू नट, हरी नट, मोहम्मद मोहम्मद इंसाफ, जगदीश प्रसाद पासी, उमापति मिश्रा, सुरेश उपाध्याय, राजेश पांडे, गुलजारी उपाध्याय, लवकुश मिश्रा, राजेंद्र मौर्य, सगीर हसन खान, अबरार अली, जूनी खान आदि रहे।