फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित इंटरलाकिंग सड़क धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के सदर मोहाल में नवनिर्मित इंटरलांकिग सड़क धंसने से खलबली मच गई। इससे नगर में आवागमन बाधित हो गया है। वहीं सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर नागरिकों में रोष है। नागरिकों का कहना है कि इंटरलॉकिंग सड़क के नीचे से पानी की पाइप लाइन गुजरी है। वह काफी दिनों से लीकेज है। इससे कई बार पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया। लेकिन, उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते बुधवार को नवनिर्मित इंटरलाकिंग सड़क अचानक धंस गई। अगर इसे ठीक नहीं कराया गया तो और भी जगह सड़क धंस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें