फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र के लिए उमड़े छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का वितरण किया गया। पहले दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र के लिए महाविद्यालय पहुंचे। विभिन्न काउंटरों पर छात्र-छात्राओं ने प्रवेश पत्र लिया। इससे महाविद्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा। बताते चलें कि एमए, एमकाम और एमएससी की सेमेस्टर परीक्षाएं पांच दिसंबर से शुरू होंगी। इसके लिए काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को आठ महाविद्यालयों का केंद्र बनाया गय है। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि पांच दिसंबर को प्रथम पाली में सुबह साढ़े आठ से साढ़े 11 बजे जबकि दूसरी पाली में दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसमें एमए, एमएससी, एमकाम, बीएड प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें