फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस का छापा, चोरी करते 7 धराए (दो खबरें)

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। बड़े पैमारे पर हो रही बिजली चोरी की रिपोर्ट मिलने पर सोमवार को विभाग की विजिलेंस टीम ने भदोही नगर और नई बाजार में छापेमारी की। इस दौरान सात लोगों को बिजली चोरी करते हुए टीम ने दबोचा। साथ ही दस बड़े बकाएदारों से 12 लाख रुपये की वसूली की गई। विजिलेंस की कार्रवाई की भनक लगते ही खलबली मच गई। कई बिजली चोर और बकाएदार घर छोड़कर फरार हो गए। टीम ने पहले भदोही नगर में छापेमारी की। इसके बाद नई बाजार में अभियान चलाया। सुबह 11 बजे विजिलेंट के प्रभारी निरीक्षक बालमीत सिंह दलबल के साथ भदोही नगर पहुंचे। विद्युत अभियंता रामकुमार को साथ लेकर टीम ने शहर में छापेमारी अभियान शुरू किया। स्टेशन रोड, काजीपुर, मेन रोड, चकसैफ, मर्यादपट्टी होते हुए टीम नई बाजार पहुंची। यहां नगर पंचायत क्षेत्र के कई मोहल्लों में जांच के बाद शहर से सटे जाहिदपुर गांव में बिजली चोरी के मामलों की जांच की गई। प्रभारी निरीक्षक ने अभियंता से बड़े पैमाने पर हो रही बिजली चोरी रोकने के लिए कारगर कदम उठाने पर चर्चा की। कहा कि विद्युत चोरी के सभी मामलों में मुकदमे दर्ज कराए जाएं। एक्सईएन ने बताया कि छापेमारी के दौरान सात लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। साथ ही 10 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटने के साथ डेढ़ दर्जन बड़े बकाएदारों से 12 लाख की वसूली की गई। चार उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया। इस दौरान प्रभारी ने सभी लाइनमैनों को अपने-अपने क्षेत्र में विद्युत चोरी के मामलों को संज्ञान में लाने का निर्देश दिया। टीम के प्रभारी ने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई में विजिलेंस के अजय यादव, सुरेंद्र शर्मा के अलावा भदोही टाउन एसडीओ गोविंद प्रसाद, जेई धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद यादव, एई मीटर सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें