फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगी ने रविंद्र को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। इलाके के अहिमनपुर काशीचक मैदान पर सोमवार को अखिल भारतीय कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने जीत के लिए पसीना बहाया। चित्रकूट के बजरंगी ने चंदौली के रविंद्र को पटखनी दी। मुख्य अतिथि विनोद मिश्रा और विशिष्ट अतिथि इंजीनियर नदीम अहमद ने आयोजकों को सहयोग राशि दी। कहा कि पहलवानी भारतीय संस्कृति का बड़ा ही पुराना खेल है। सरकार को ऐसे खेलों पर विशेष ध्यान देकर आगे बढ़ाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि उद्योगपति विनय चौरसिया ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का आगाज किया। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने गीतों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर जय कुमार, पंकज शुक्ला, शिवदीप, अजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें