फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए 19वें दिन चला अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दुर्गागंज मार्ग को गड्ढा मुक्त और नवीनीकरण कराने की मांग को लेकर अभोली ब्लॉक के नागमलपुर गांव में सशक्त समाजवादी पार्टी का अनशन 19वें दिन रविवार को भी जारी रहा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी, भारतीय कमुनिस्ट पार्टी और अखिल भारतीय यादव महासभा का समर्थन मिलने से आंदोलन तेज हो गया है। सभी दलों के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक मार्ग के मरम्मत का कार्य शुरू नहीं होगा वह आांदोलन खत्म नहीं करेंगे। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र गोंड ने कहा कि 22 अक्टूबर को अनशन स्थल पर जिलाधिकारी आएंगे। अनशन में बैजनाथ यादव, मेवा लाल यादव, राज कुमार बिंद, मुन्नी लाल यादव, भूलाल पाल, महेंद्र यादव, डॉ. बीआर पाठक आदि रहे। बताते चलें कि उक्त मार्ग के निर्माण को लेकर एक बार पूर्व में भी सशक्त समाजवादी पार्टी ने अनशन शुरू किया था लेकिन एसडीएम के आश्वासन पर तब आंदोलन समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें