ज्ञानपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की बैठक रविवार को गोपीगंज स्थित सोनखरी में हुई। इसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह ने अपनी तबीयत खराब होने के कारण सर्वसम्मति से संगठन का प्रभार प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र पांडेय मुन्ना को सौंपा। इलाहाबाद मंडल के अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद शुक्ला को विंध्याचल और वाराणसी मंडल का प्रमुख बनाया गया। राधेश्याम उपाध्याय को संगठन का संरक्षक बनाया गया। इस दौरान चंद्रशेखर तिवारी को विंध्याचल मंडल का कार्यभार की निगरानी करने और रमाशंकर पांडेय एवं सुभाष चंद्र पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष का सलाहकार बनाया गया। इस मौके पर डॉ. बनवारी लाल, विमल कुमार, दिनेश दूबे, संतोष, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।