फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को केएन पीजी कॉलेज के प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व विधायक लालचंद्र पांडेय की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई। श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक बहुमुखी प्रतिमा के धनी एवं कुशल नेतृत्व क्षमता वाले थे। इस मौके पर दिनेश पांडेय, प्रभात श्रीवास्तव, बालदत्त पांडेय, शेष नारायण, राजा उपाध्याय, रोहित पांडेय, नागेंद्र आदि रहे। दूसरी ओर काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष की प्रतिमा पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष गोरेलाल पांडेय ने माल्यार्पण कर नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि वह नौजवानों के नेता रहे। इस दौरान उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। मौके पर जेपी सिंह, पंकज बिंद, राजन दूबे, संयोग सिंह, राज यादव, विनय मिश्रा, नवनीत मिश्रा, संदीप मौर्य, राम प्रकाश बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें