ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा को एक विषय के रूप में मान्यता दिए जाने को लेकर बुधवार को विश्वविद्यायल की तीन सदस्यीय टीम ने इसका निरीक्षण किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष आरके राजन ने बताया की शारीरिक शिक्षा को एक विषय के रूप में मान्यता देने की मांग विश्वविद्यालय से की गई थी। इसके लिए काशी विद्यापीठ वाराणसी के प्रो. सुशील गौतम, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी प्रो. ज्ञान प्रकाश वर्मा और राजकीय महाविद्यायल से डॉ. मीरा यादव की टीम ने बुधवार को कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता के मानकों को सही पाए जाने पर टीम ने आगामी वर्ष शारीरिक शिक्षा को एक विषय के रूप जाने पर चर्चा करने की बात कही है।