जंगीगंज। काशी प्रयाग के मध्य में स्थित सेमराधनाध कल्पवास में आयोजित श्री राम कथा में प्रयाग से पधारे शांतनु जी महाराज ने बुधवार को प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान अपने भोले भक्तों को आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे भक्तों का हित करने के लिए भगवान सदैव तत्पर रहते हैं। ऐसे भक्तों का भगवान समस्त भार अपने ऊपर ले लेते हैं। कथा मर्मज्ञ ने कहा कि भगवान अपने भक्तों के लिये सदैव खड़ा रहते हैं। इस प्रकार से भगवान को समर्पित हो जाइए। भगवत कृपा पाने की प्रतीक्षा करें। भागवत कृपा अवश्य प्राप्त होती है। जो भगवान की प्रतीक्षा नहीं करते हैं, उनका हाथ सदैव खाली रहता है। भक्त को निश्चल मन से सदैव प्रभु चिंतन में लगना चाहिए। जो भी इस तरह भक्ति करता है, भगवान उसके वश में हो जाते हैं। जो भी भक्त बिना किसी छल कपट के नि:स्वार्थ भाव से प्रभु चिंतन में लगकर सत्संग और सतचिंतन में लगा रहता है। ऐसे भक्तों का भगवान हर पल हित करते हैं। भक्ति ही जीव के उत्थान और मुक्ति का एक मात्र साधन है। इस मौके पर स्वामी करुणाशंकर दास, रामबली सिंह, दिनेश पांडेय, पंचम सिंह, राजेंद्र यादव, महाबीर यादव, प्रतीक पांडेय, सर्वेश आदि मौजूद रहे।