फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से सुरियावां परियोजना कार्यालय पर मंगलवार को 59वें दिन धरना जारी रहा। जिला मंत्री नीलम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने कार्यकर्ताओं संग धोखा किया है। चुनावी घोषणापत्र में जो भी वादा किया गया उसमें एक भी पूर्ण नहीं हुआ। जब तक सरकार कार्यकत्रियों को सम्मान जनक मानदेय देने का अपना वादा पूरा नहीं करती तब तक यह हड़ताल चलती रहेगी। प्रशासन भले ही उन्हें सेवा समाप्ति की धमकी दे रहा है लेकिन वह अब मानेंगी नहीं। धरने में नीलम सिंह,रेखा देवी , कोमल पांडेय, अंजना देवी, सुदामा देवी, आशियाना बेगम, रेनू देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें