फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया तीन कार्टून अवैध पटाखा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के खड़हट्टी मोहाल में शुक्रवार की शाम को प्रशासन ने छापेमारी कर तीन कार्टन अवैध पटाखा पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर उप जिलाधिकारी ज्ञौनपुर सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर रामकरण और थानाध्यक्ष सुनील दत्त दुबे ने नगर के खड़हटी मोहाल में महात्मा गांधी लिंक मार्ग पर स्थित रामचंदर भूज की दूकान पर छापा मारा। छापे के दौरान पटाखे से भरे तीन कार्टन मिले। दूकानदार के पास पटाखा बेचने का लाइसेंस नहीं था। पुलिस के आने की भनक मिलते ही दूकानदार फरार हो गया। छापे के दौरान दूकान पर उसकी पुत्री बैठी थी। पुलिस ने पटाखे को जब्त कर लिया। सीओ ने कहा कि इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें