फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली के जरिए दिया एकता और अखंडता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से कौमी एकता सप्ताह के तहत मंगलवार को ज्ञानपुर नगर में कौमी एकता युवा रैली का आयोजन किया गया। इसमें आपसी भाईचारा और एकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। रोडवेज परिसर से शुरू हुई रैली नगर भ्रमण करते हुए रोडवेज में पहुंचकर समाप्त हुई। विभिन्न मंडलों से आए युवाओं ने तख्तियों पर लिखे स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इसमें सभी धर्मों की यही पुकार, एकता को करो साकार..., जाति-पात तोड़ दो, भेदभाव छोड़ दो..., हमारा है एक ही नारा, भाईचारा-भाईचारा... आदि नारे लगे। रैली का नेतृत्व कर रहे नायब बिंद और बुद्धिराम ने कहा कि बवई, कनकपुर, दशवतपुर, वीरमपुर, गड़ौरा, शेरपुर, दुर्गागंज, भीखमापुर मंडल के युवा शामिल हुए। इस मौके पर उदयभान सिंह, धीरज कुमार, विकास, छेदीलाल, संतोष, सुधांशु, सीमा, सतीश, कोमल, वर्षा, रजनी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें