फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों, पिछड़ों के विरोध में कार्य कर रही भाजपा सरकारें

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर (भदोही)। डीघ विकास खंड के कटरा स्थित एक विद्यालय में सोमवार को सपा एमएलसी वासुदेव यादव का पार्टी की ओर से अभिनंदन किया गया। युवा सपा नेता रमेशचंद ददा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें मालाफूल पहनाकर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि वासुदेव यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ाया। कहा कि भाजपा जुमलाबाजी करके सत्ता में आने के बाद देश के दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के विरोध में कार्य कर रही है। इनका वोट लेकर उनके ही बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। आरक्षण खत्म करके परोक्ष रूप से दलितों, पिछड़ों को मेडिकल और इंजीनियरिंग में दाखिला नहीं लेने दिया। कमीशनबाजी के चक्कर में मासूमों की जिंदगी से खेल रही है। कहा कि जनता जुमलों की सरकार को आगामी चुनाव में सबक सिखाएगी। रमेशचंद ददा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से छात्र, नौजवान, किसान सभी परेशान है। भदोही जिले में विकास के नाम पर हवाहवाई चल रहा है। कमीशनखोरी के लिए जनप्रतिनिधि परेशान है। सरकार गरीबी को नहीं बल्कि गरीबों को मिटाने पर तुली हुई है। इससे किसान भूखों मरने के लिए मजबूर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महिला सभा जिलाध्यक्ष मधुबाला पासी, विशिष्ट अतिथि विकास यादव, रामसागर यादव, अभिषेक यादव, चंद्रजीत, नन्हकू राम, अजीत यादव, आरबी पाल, दयाशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें