फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी आंदोलन के कर्णधार थे छोटे लोहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रख्यात समाजवादी नेता स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी की अध्यक्षता में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। नौ अगस्त को क्रांति दिवस पर पार्टी के आंदोलन देश बचाओ-देश बनाओ को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। भारी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हुंकार भरने का आह्वान किया। जिले के प्रभारी एवं दर्जा प्राप्त मंत्री राम दुलार राजभर ने देश बचाओ देश बनाओ आंदोलन को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि भ्रष्टाचार, अत्याचार के आकंठ में डूबी भाजपा सरकार के खिलाफ क्रांति दिवस पर बिगुल फूंकना है। जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने छोटे लोहिया के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला, संस्मरण भी सुनाए। नौ अगस्त को क्रांति दिवस पर जिले के कोने-कोने से भारी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष समाजवादी ही करते हैं। ऐसे में समय आ गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर क्रांति दिवस पर भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने का। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामरति बिंद, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कुंवर प्रमोदचंद मौर्य, शोभनाथ यादव, रामजस, हरिशंकर, विनोद यादव, विकास यादव, वहाब अली, कमलाशंकर महतो, रामशिरोमणि, मनोज, रामयज्ञ पाल, शकील खां, वजीर आलम, धर्मेद्र कुमार मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें