भदोही (ब्यूरो)। भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद के निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील में अधिवक्ताओं के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। अधिवक्ताओं के बीच भाजपा के मीडिया प्रभारी सर्वेश कुमार पाल ने कहा कि जब हम अपनी पार्टी के प्रेरणा पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। जश्न मनाने के दौरान नए राष्ट्र्रपति के चयन को राष्ट्रवाद की जीत बताते हुए दलितों, पिछड़ों और शोषितों की आवाज कहा। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें कोई भेदभाव नहीं है। कोविंद की जीत इसका प्रमाण है। ऐसे व्यक्तित्व के चयन के लिए एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता प्रदीप कुमार त्रिपाठी, शीतल प्रसाद सरोज, धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, नन्हेलाल सरोज, पुष्पराज पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, रोहित पांडेय, कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, अंकित कुमार पांडेय, बबलू प्रसाद मिश्र, शिवशंकर यादव, प्रिय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।