भदोही (ब्यूरो)। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में रविवार को साप्ताहिक बंदी पर चर्चा की गई। तय किया गया कि हर रविवार को दूकानदार बंदी करेंगे। दूकानरादों से कहा गया कि रविवारों को पूर्ण बंदी में सहयोग करें। बैठक के बाद उपजिलाधिकारी को पत्रक भेज कर इस आशय की सूचना दी गई और उनसे भी सहयोग मांगा गया। पत्रक की प्रति अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, श्रम विभाग को भी भेजा गया। बैठक में जिलाध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, खालिद सिद्दीकी, मनोज चौरसिया, कमलेश उमर वैश्य, संतोश गुप्ता, विनय गुप्त, मो.तबरेज, पंकज शर्मा, फैसल अंसारी, मो.नन्हें, देवा जायसवाल, जयगुप्ता, गुलजारी गुप्ता आदि रहे।