फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज: भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही । हज कमेटी आफ इंडिया ने हजयात्रियों के लिए भुगतान की अंतिम तिथि 19 जून से बढ़ा कर 10 जुलाई कर दी है। हज कमेटी आफ इंडिया ने यह राहत माहे रमजान को देखते हुए आजमीने हज को दी है। हज सेवा समिति के महासचिव, सोहैब आलम नदवी ने बताया कि इस वर्ष वाराणसी से जाने वाले आजमीने हज का ग्रीन कैटेगरी का खर्च 2 लाख 39 हजार 6 सौ रुपये तथा अजीजिया कैटेगरी का खर्च 2 लाख 6 हजार 2 सौ रुपये तय किया गया है। इसमें से हजयात्री 81 हजार की पहली किश्त जमा कर चुके हैं। बाकी भुगतान 19 जून को करना था लेकिन कमेटी ने माहे रमजान देखते हुए हजयात्रियों की दौड़ भाग कम करने के लिए अंतिम तिथि बढ़ा कर 10 जुलाई कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें