फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मुहर्रम पर खमरिया में निकलेंगे 12 ताजिया, तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। नगर में मुहर्रम पर निकले वाले ताजिया जूलुस की तैयारी अंतिम दौर में है। अकबरपुर, मझगवां में स्थापित चौक और कर्बला की सफाई कार्य तेजी से किया जा रहा है। शाम को हर चौक पर मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाई जाती है। मुहल्ले के कुछ लोगों के द्वारा मातमी बाजे के साथ फेरी लगाई जाने लगी है। खमरिया में करीब 10 से 12 ताजिया निकाले जाते हैं। मझगवा, अकबरपुर मुख्य बाजार सब्जी मंडी होते हुए शाम को कर्बला में दफनाए जाते हैं। सब्जी मंडी में अखाड़ों द्वारा लकड़ी भी खेला जाता है। कल्लू खां अखाड़ा के शहजाद, आलम, बिग्गड अंसारी, अबरार अली, आजाद खां ने बताया कि मुहर्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें