फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 119 मामलों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को दीवानी न्यायालय परिसर में त्रैमासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें न्यायिक अधिकारियों ने 119 मामलों का निस्तारण किया। जिलाजज अनिल कुमार ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर शुभारंभ किया। पीठासीन अधिकारी शैलेश तिवारी ने मोटर दुर्घटना के तीन मामलों का निस्तारण कर पीड़ित परिवार को तीन लाख 76 हजार दिलाया। प्रधान न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल ने सात पारिवारिक मामलों का निस्तारण समझौते के आधार पर किया। अपर न्यायाधीश प्रथम प्रकाश नाथ श्रीवास्तव ने पांच मामलों जबकि प्राधिकरण के सचिव अभिनव यादव ने तीन मामले सिविल और चार उत्तराधिकार के निस्तारित किए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुुतोष द्वितीय ने 53 आपराधिक, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने 16 आपराधिक मामलों का निस्तारण किया। लोक अदालत में कुल 606 मामले आए, जिसमें 119 का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें