फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े शिव धाम से निकलेगी ऐतिहासिक शिव बारात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। अनंत कोटि ब्रह्मांड नायक देवाधिदेव महादेव, कालों के काल महाकाल भगवान भोलेनाथ का इस वर्ष भी ऐतिहासिक शिव बारात चार मार्च को बड़े शिव धाम गोपीगंज से शाम पांच बजे से निकाली जाएगी। यह जानकारी देते हुए शिवम क्लब के प्जरबंधक रामकृष्ण खट्टू ने बताया कि बारात में ढोल-नगाड़ा, घंटा-घड़ियाल, शंख-मृदंग, ताशा के साथ भगवान शिव के मन को मुग्ध करने वालीं आकर्षक झांकियों, भगवान विष्णु, ब्रह्मा, वरुण, सूर्य, चंद्र आदि देवताओं के साथ भूत-प्रेत, पिशाचकाल नंदी रुपी झांकियों का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। हाथी-घोड़े से सुसज्जित रथों, म्यूजिकल रोड लाइट आदि भी आकर्षण के केंद्र होंगे। बारात बड़े शिव मंदिर से काली महाल, कबूतर नाथ मंदिर, केड़वरिया, सदर मोहाल, जीटीरोड चौराहा, जोगीवीर मंदिर, बर्गदानंद हनुमान मंदिर, पश्चिम मोहाल, ज्ञानपुररोड, मिर्जापुर रोड, काली महाल होते हुए पुन: मंदिर पहुंकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें