फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी से मिलकर 12 जनवरी को स्कूल वैन में झुलसे बच्चों एवं मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई। कहा कि सरकार की ओर से जो सहायता दी गई है वह नाकाफी है। मृतक बच्चों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को पांच लाख दिया जाए। जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि प्रकरण में जो विभाग दोषी हैं उन पर सख्ती से कार्रवाई हो। किसी भी स्तर पर हीलाहवाली होने पर सपा आंदोलन करेगी। इस मौके पर जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, प्रदीप यादव, शोमनाथ यादव, रामजस यादव, कल्लू सिंह, संतोष यादव, दीनानाथ यादव, धर्मेंद्र यादव, मनोज यादव, जितेंद्र यादव, विनोद यादव, महेंद्र यादव, जमील अंसारी, सचिन यादव, सर्वेश यादव, शकील दादा, वजीर आलम, सुरेश यादव, धर्मेन्द्र मिश्र पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें