ज्ञानपुर। शोषित संदेश पार्टी की बुधवार को सरपतहां स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिले में बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों को बंद कराने की मांग की गई। पार्टी अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई में कार्यकर्ताओं ने कहा कि शोषित संदेश पार्टी में समाज के सभी वर्ग के लोगों के विकास के बारे में सोचा जाता है। कहा कि विगत दिनों हुए स्कूली हादसे में गैस चालित वाहन में असावधानी बरती गई, जिससे 19 बच्चे झुलस गए। सभी अवैध विद्यालयों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर अनिल मिश्र, शशि प्रकाश सिंह, गुलाब दीक्षित, बिहारी प्रजापति, शाहिद अंसारी, कमला शंकर दूबे, शिव प्रताप चौबे, रविंद्र मिश्र, हरिशंकर पाल, रंगबहादुर सिंह, मोती यादव, सतीस गुप्ता, भोला यादव उपस्थित रहे।