फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मे लगी आग से हजारों का समान स्वाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। इलाके के बढ़ियानी गांव निवासी रामधनी बिंद के कच्चे घर में रविवार को अचानक आग लगने से गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया। परिजनों के अनुसार घर में दूध उबालने के लिए आग सुलगाई गई थी। अचानक उसकी चिंगारी से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने से कमरे में धुएं का गुबार उठने लगा। शोर मचाने पर जुटे गांव वालों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा गेंहू, चावल, भूसा और आभूषण जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें