फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने बांटा कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। औराई विकासखंड के जगरनाथपुर गांव निवासी समाजसेवी अनिल कुमार त्रिपाठी के आवास पर बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव अनीता सिंह ने 175 गरीबों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ठंड में गरीबों को कंबल वितरित करना सबसे पुण्य का काम है। उन्होंने महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निराकरण की जरूरत पर जोर दिया। वहीं महिलाओं की समस्याओं के समाधान की बात कही। इस दौरान उर्मिला देवी ने शॉल ओढ़ाकर आयोग की सदस्य का स्वागत किया। इस मौके पर ओबीटी कंपनी के मैनेजर आईबी सिंह, अजीत त्रिपाठी, विशाल, शिवम, माया त्रिपाठी, सुषमा त्रिपाठी, बंशीधर, शिव कृष्ण, माधुरी त्रिपाठी, राजू, रमेश चंद्र, विजय लक्ष्मी, परशुराम, रविंद्र कुमार, हंसराज, शिवनाथ, रामदास, बबलू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें