ज्ञानपुर। सांसद वीरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी और सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुधीर कुमार चौधरी को पत्र लिखकर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के कनिष्ठ सहायक कमला सिंह को पूर्व की तरह काम करने के लिए कहा। पत्र में कहा कि हाईकोर्ट से पारित आदेश का अनुपालन करते हुए उनके स्थानांतरण को स्थगित करने को कहा है। बताते चलें कि कमला सिंह ने सांसद को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई थी, जिसमें विभाग की ओर से परेशान करने का आरोप लगाया। इसके मद्देनजर सांसद ने कार्यालय में काम करने के साथ ही चिकित्सकीय भत्ता, बोनस आदि का लाभ दिलाने के लिए भी कहा है।