सबमर्सिबल पंप खोल ले गए चोर
ज्ञानपुर। गोपीगंज कोतवाली के करीगांव में अज्ञात चोरों ने रविवार की रात समर्शिबल पंप समेत इलेक्ट्रानिक उपकरण खोल ले गए। करीगांव निवासी राजधर मौर्या सिंचाई के लिए घर से कुछ दूर पर सबमर्सिबल की बोरिंग कराए हुए थे। सुबह शौच के लिए गए तो देेख बोरिंग के कमरे का ताला टूूटा देख वह दंग रह गए। अंदर जाकर देखा तो चोर समर्शिबल पंप, स्टेप्लाईजर, इलेक्ट्रानिक कांटा समेत अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण खोल ले गए थे। उन्होंने संबंधित थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।