ज्ञानपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की बैठक रविवार को सरपतहां स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें पार्टी की मजबूती एवं आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। हरियाणा प्रांत के प्रभारी शिवनाथ बिंद ने कहा कि अति पिछड़ी विश्वकर्मा, पाल, बिंद, केवट समेत 20 जातियों को एससी में आरक्षण दिलाने के लिए पार्टी सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी। केंद्र और प्रदेश की सरकार पिछड़ी जातियों को दबा रही है, इनका इस्तेमाल सिर्फ वोट के लिए किया गया। सरकार की नीतियां सही न होने से महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अपराध दिन ब दिन बढ़ रहा है। मौके पर महेंद्र बिंद, ज्ञानदास बिंद, रामशिरोमणि मौर्य, श्यामलाल, अजीत आदि रहे।