फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में भाईचारे को बढ़ाने के लिए रक्तदान जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। इलाके के कंसापुर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को साधु संगत का आयोजन किया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा के संदेश के बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 93 अनुयायियों ने पंजीकरण कराया और 70 ने रक्तदान किया। क्षेत्रीय संचालक सुखदेव ने कहा की रक्तदान करने से समाज में भाई-चारे के संदेश जाता है। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने रक्तदान शिविर का शुुुुभारंभ किया। इसके बाद रक्तदान के लिए अनुयायियों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रयागराज से आए क्षेत्रीय संचालक सुखदेव ने कहा कि रक्तदान करने से समाज में एक-दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ता है। रक्तदान के जरिए मानव प्रेम की भावना व्यक्त करने का एक साधन मिल जाता है। उन्होंने कहा की निरंकारी बाबा हरदेव सिंह ने 1986 में कहा था कि रक्त नाड़ियों में बहना चाहिए नालियों में नहीं। उनके इस कथन से प्रेरित होकर अनुयायाी तब से रक्तदान करते आ रहे हैं। अब्दुल हादी खान ने कहा की एक व्यक्ति के रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। शिविर में 93 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें रामअवध, संध्या, सुरेश समेत 70 लोगों ने रक्तदान किया। प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक को 50 और ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक को 20 यूनिट रक्त दिया गया। संचालन रामजीत ने किया। इस मौके पर डॉ. राजेश, डॉ. पिंकी, डॉ. गीता, डॉ. अनिल, डॉ. श्रवण कुमार सिंह, डॉ. सुनीता, डॉ संगीत हसन खां, त्रिलोचन, राम शिरोमणि, अशोक जयसवाल, राजेश कुुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें