सुरियावां। स्वयं सहायता समूह के पैसे को लेकर मनापुर गांव में बुधवार शाम को दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। एक दूसरे पर लाठी-डंडे का प्रहार करने से दोनों घायल हो गईं। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों के पति को हिरासत में ले लिया है। मनापुर गांव के ट्यूबवेल कॉलोनी के पास कानपुर से कुछ लोग आकर रहते हैं। सभी देहात में रंग आदि बेचने का कार्य करते हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लोग बचत करते हैं। लल्ली देवी (35) पत्नी खिचड़ू यादव और मंजू देवी (25) पत्नी महेश कानपुर की रहने वाली थीं। बाहरी होने से कोई गारंटी नहीं ले रहा था। इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं में मारपीट हो गई।