भदोही/ज्ञानपुर। जिले में गत 10 दिनों से चल रहे गणेश पूजनोत्सव का रविवार को समापन हो गया। जगह-जगह स्थापित प्रतिमाएं तालाबों और नहरों में विसर्जित की गई। भदोही और नईबाजार में शाम को 40 गणेश प्रतिमाओं को शोभायात्रा निकाल कर उगापुर नहर में विसर्जित किया गया। भदोही नगर से प्रतिमाओं को सायं 6.45 बजे शांतिपूर्वक औराई रोड की ओर निकालने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। शोभायात्रा में सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बीती रात चले पूजन अर्चन और पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ से माहौल भ क्तिमय हो गया था। देर रात तक आरती का दौर चला जिसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। सुबह विसर्जन शोभायात्रा के चलते नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया था। दोपहर 3 बजे बाजे गाजे के साथ विभिन्न पूजा समितियां प्रतिमाए लेकर मर्यादपट्टी पहुंचने लगी। सभी प्रतिमाओं के आने के बाद 4.30 बजे शोभायात्रा को ऊगापुर की ओर रवाना किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के गगनचुंबी नारों के बीच आगे बढ़ रहे थे।इस दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। संवेदनशील मेनरोड अजीमुल्लाह चौराहा, तकिया कल्लन शाह से लेकर लिप्पन तिराहे भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। इस दौरान ज्ञानदेवी गली, मछरहट्टा गली, कजियाना और पीरखांपुर रोड गली को सील कर दिया गया था। सायं 6.30 बजे अंतिम प्रतिमा के संवेदनशील क्षेत्र से आगे बढ़ते ही नागरिकों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।सुरक्षा के लिए एडीएम राम सिंह वर्मा, एसडीएम यमुनाधर चौहान, सीओ अभिषेक पांडेय समेत कोतवाल नवीन कुमार तिवारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। इसके अलावा पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, विनीत बरनवाल, सचिन त्रिपाठी, ओम सिंह, सुभाष मौर्य, भरत जायसवाल, करुणा शंकर दूबे, हसीब खां, प्रिंस गुप्ता, दानिश सिद्दीकी, दिलीप दूबे, खुर्रम अंसारी, अरविंद मौर्य, अमित जायसवाल, राजेश जायसवाल, अजय सिंह, शहाबुद्दीन खां, शुद्धि गुप्ता, मो.अली सिद्दीकी, संतोश चौहान, देवा जायसवाल आदि भी रहे। ज्ञानपुर के भिड़िउरा में स्थापित गणेश प्रतिमा का गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालु थिरकते हुए तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया। मौके पर रमाशंकर शुक्ला, प्रमोद दूबे, विकास दूबे, कलेक्टर दूबे, राजेश्वर पांडेय, रज्जू पांडेय, सुभाष दूबे, अरूण शुक्ला आदि रहे।मोढ़ के बदलीपुर में बाल गणेश समिति उत्सव की ओर से नहर में धूमधाम से प्रतिमा को विसर्जित किया गया। मौके पर देवेश मिश्रा, संजय पटेल, राम कटीले, शिवम् पटेल, करण प्रजापति, राहुल मिश्रा, अंबुज चतुर्वेदी, नीरज मिश्र, अमित पटेल, पंकज मिश्र, कल्याण जी मिश्र आदि रहे।