फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को शोषण से बचाना सबकी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। गांव की बाल संरक्षण समिति की यह प्रमुख जिम्मेदारी है कि वह बच्चों के संरक्षण और देखभाल से जुड़े मुद्दों की पहचान कर उसका निराकरण करे। उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सीनियर डिविजन परवेज अख्तर ने प्लान इंडिया और प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह के खिलाफ आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि बच्चों का होने वाले शोषण और उत्पीड़न की रोकथाम की जिम्मेदारी समाज के सभी लोगों की हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि ने बालविवाह कुप्रथा के खिलाफ चेतना रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में प्लान इंडिया के राजीव सिंह, अधिवक्ता कृष्णावतार त्रिपाठी राही, पंकज तिवारी, महेंद्र शुक्ल, बाल अधिकार समन्वयक पूजा, अजय, चंदन, शर्मीला, सत्यदेव, विजय, दिव्या, आरती, अंजू, फुलगेना समेत क्षेत्रीय गांवों के प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें