गोपीगंज। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ककराही गोपीगंज में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, जूडो, दौड़, गोलाफेंक, चक्का फेंक प्रतियोगिताएं हुईं। सभी ब्लॉकों में स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में डीघ प्रथम, सुरियावां, द्वितीय और औराई ब्लॉक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुरियावां ब्लाक की गीता को व्यक्तिगत चैंपियनशिप का पुरस्कार दिया गया। डीघ विकासखंड को ओवरऑल चैंपियन का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त उप जिलाधिकारी यमुना धर चौहान ने समापन अवसर पर कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बच्चों को पुरस्कृत करने से उनको और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा लालजी मनोज कुमार उपाध्याय, समरजीत यादव, सूर्यकांत मौर्य, दिलीप सिंह, योगेंद्र बहादुर सिंह, सभाजीत, राजेंद्र प्रसाद बिंद, प्रभात यादव, नमिता यादव, प्रेमलता स्वर्णकार, चंद्रप्रभा, जितेंद्र तिवारी, शशि प्रकाश यादव, कामिनी पाठक आदि मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन बीएल पाल और जया त्रिपाठी ने किया।